फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशाखोरी प्रवृति पर भड़की महिलाएं, पुलिस का करेंगी सहयोग

Mon, 29 Feb 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ आप की आवाज मंच पर सोमवार को वार्ड-13 के सामुदायिक भवन में महिलाओं ने वार्ड में नशाखोरी की प्रवृत्ति पर कड़ा एतराज जताते हुए सदर थाना प्रभारी तिलक राज शांडिल को भरोसा दिलाया कि वह नशेड़ियों को पकड़ने में उनका पूरा सहयोग करेंगी।
विज्ञापन


वार्ड की महिला सुनीता देवी, राजकुमारी, किरण कुमारी, शांति देवी, अमर सिंह, सावित्री देवी, राकेश कुमार आदि ने कार्यक्रम में वार्ड के कई हिस्सों में शराब, नशीली दवाओं आदि के तस्करी का मुद्दा जोर शोर से उठाया। साथ ही पुलिस से कहा कि इस पर कड़ी कार्रवाई करें।

नप की पूर्व पार्षद रेश्मा रानी और पूर्व नप की अध्यक्षा शांति देवी ने कहा कि इससे पहले भी कई बार वार्ड की महिलाएं नशे के विरुद्ध अपनी शिकायत पुलिस को दे चुकी हैं। इस पर कार्रवाई होती है लेकिन फिर भी नशाखोरी की प्रवृत्ति में कमी नहीं आ रही है।
विज्ञापन


 वार्ड की कई महिलाएं अपने परिजनों और अन्य लोगों की नशे की लत से परेशान हैं।
वार्ड निवासी रामस्वरूप, चंदीमोहन, ऊषा, रक्षा देवी, कृष्ण लता, रमा, निर्मला देवी, तरन्नुम आदि ने कहा कि एसएचओ सदर की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया जाए जिसमें वार्ड की महिलाएं पूर्व पार्षद, वर्तमान पार्षद, कच्चा टैंक चौकी प्रभारी सहित एक दर्जन लोग वार्ड-13 नशा निवारण समिति का गठन करते हैं तो इससे वार्ड में नशे की तस्करी करने वालों पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई हो सकती है। अन्यथा पुलिस में शिकायत करने वाले लोगों पर नशा तस्करी में संलिप्त लोग हमला कर सकते हैं। बेवजह कई परिवारों के बीच झगड़े होंगे।


इसके अलावा वार्ड के लोगों ने नियमित सफाई न होने, मकानों के ऊपर से बिजली के झूलते तार, सुअरों की समस्या, गर्मियों में पेयजल किल्लत, ट्रैफिक जाम की समस्या, स्पीड ब्रेकर न होना, वार्ड से कूड़ा नियमित न उठाना और कई घरों के आगे नालियों का टूटना जैसे मुद्दे जोर शोर से उठाए। नप के पार्षद प्रदीप सहोत्रा ने संबंधित अधिकारियों और सरकार से उनके वार्ड की समस्या के समाधान का आग्रह किया।
बाक्स...
क्या कहते हैं लोग
1 वार्ड-13 निवासी राजेंद्र कुमार ने पुलिस के अधिकारी से आग्रह किया कि वह बस स्टैंड से लेकर चौराहे तक वन वे ट्रैफिक करें ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके।
2 वार्ड की युवती सीमा धारीवाल में वार्ड में बिजली के झूलते तार, गलियों की बंद लाइटें और जानलेवा बने पाइपों के जाल के संदर्भ में नप के सफाई निरीक्षक अजय गर्ग से निजात दिलाने का आग्रह किया।
3 वार्ड निवासी निर्मल कुमारी ने कहा कि नगर परिषद के तहत ठेके में सफाई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और यहां नियमित कर्मचारियों को सफाई पर लगाया जाए ताकि बेरोजगार युवाओं को नप में नौकरी मिल सके।
4 वार्ड निवासी रिंकू देवी ने नशे की प्रवृत्ति को जोरदार ढंग से उठाया और सुझाव दिया कि एसएचओ की अध्यक्षता में नशाखोरी के विरुद्ध एक संयुक्त टीम गठित की जाए जिसमें वार्ड की महिलाएं पूरा सहयोग करेंगी।
5 महिला मोर्चा उप प्रधान कृष्ण लता ने बताया कि एक गली में लोगों ने पीने के पाइपों के जाल के ऊपर शौचालय बना दिया है जिससे शौच का गंदा पानी पाइपों में रिसने का अंदेशा बना हुआ है। 6 वार्ड निवासी ईशो देवी ने वार्ड के अधिकतर स्थानों पर नशाखोरी का बढ़ता प्रचलन और युवा पीढ़ी के नशे के दलदल में फंसने पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए पुलिस से इसे रोकने का आग्रह किया।
7 वाल्मीकि सभा के पूर्व प्रधान विजय चौरिया ने कहा कि यदि प्रशासन उनके मोहल्ले में ट्रैफिक को वन वे कर देता है तो मोहल्ले के लोग पुलिस का पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने मोहल्ले से गुजरने वाली सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की भी मांग उठाई।
8 वार्ड के युवा राकेश कुमार ने नगर परिषद के अधिकारी के समक्ष सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे शहर की सफाई करने वाले लोगों के स्वास्थ्य की नियमित जांच होनी चाहिए।
बाक्स.....
समस्याएं
1 वार्ड में ट्रैफिक जाम की समस्या 24 घंटे बनी रहती है।
2 वार्ड के भीतर कई जगहों पर सुअर पालन से जगह-जगह गंदगी फैल रह है।
3 वार्ड में नशा खोरी के अड्डों से महिलाओं एवं युवतियों का गुजरना हुआ मुश्किल।
4 वार्ड के अधिकतर घरों में गर्मियों के दौरान गंभीर पेयजल संकट रहता है।
5 गलियों में फैले पेयजल पाइपों का जाल जानलेवा साबित हो रहा है।
6 कई पेयजल लाइनें सीवरेज के नाले से गुजरने से पानी दूषित होने का खतरा बना है।
7 मोहल्ले की अधिकतर स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हुई है।
8 मोहल्ले में कई जगहों पर नशीली वस्तुओं की हो रही सप्लाई।
बाक्स...
क्या कहते हैं अधिकारी
नाहन सदन के थाना प्रभारी तिलक राज शांडिल ने नशाखोरी पर तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिलाया। स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने पीलिया रोग के फैलने के कारण बताए। नाहन नप के सफाई निरीक्षक अजय गर्ग ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिलाया। वार्ड पार्षद प्रदीप सहोत्रा ने वार्ड की सभी समस्याओं को नप की बैठक में उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें