फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांक से गिरने पर महिला की मौत

विज्ञापन
मृत
विज्ञापन
नैनीधार पंचायत की एक महिला की ढांक से गिरने पर मौत हो गई है। महिला सुबह 4 बजे अपने घर से निकली थी जो सुबह 8.30 बजे भगनाड़ी गांव के निकट गहरी खाई में मृत पाई गई। शव बरामद होने की सूचना ग्रामीणों ने ही पुलिस को दी। शिलाई पुलिस सूचना पाकर तुरंत मौका स्थल पर पहुंची तथा शव को अस्पताल लाकर उसका पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन


महिला के सिर पर गहरी चोट का निशान पाया गया है। मृतका की पहचान नामी देवी पत्नी तेलू राम निवासी माइना के रूप में हुई है। शिलाई पुलिस थाना के एएसआई प्रताप सिंह राठौर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें