फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकुल और काजल बेस्ट स्टूडेंट ऑफ दी ईयर

Tue, 27 Dec 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पांवटा साहिब
विज्ञापन
सिरमार के बातामंडी स्कूल की छात्रा को सम्मानित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बातामंडी में धूमधाम से वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। इसमें मुकुल और काजल को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ दी ईयर का पुरस्कार मिला। स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। स्थानीय स्कूल के मुकुल और काजल को सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


इससे पहले रावमापा बातामंडी प्रधानाचार्य टीएस सैनी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सबसे पहले स्वागत गीत और वंदेमातरम प्रस्तुत किया गया। इसके बाद नाटी में झुमके-झुमके समेत सिरमौरी लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। गिद्दा, भंगड़ा, स्पीच, नाट्य मंचन समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया। खेलों और शिक्षा क्षेत्र में अव्वल रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रधान अश्वनी शर्मा, बातामंडी स्कूल के प्रधानाचार्य टीएस सैनी, पूर्व नप कमेटी अध्यक्ष अवतार सिंह तारी, भाटांवाली पंचायत प्रधान सरवन सिंह, पूर्व प्रधान अजमेर सिंह, मजदूर नेता प्रदीप चौहान, बीडीसी सदस्य सुभाष चंद, राम प्रसाद, चरन सिंह, रितेश कुमार, मुकेश कुमार, सतनाम कौर, ममता देवी, सुभाष चंद, तोता राम, अनवर, जय प्रकाश और अली जान समेत स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें