फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महिलाओं ने गहरे पानी में उतरकर रेणुका झील से निकाली गंदगी

विज्ञापन
रेणुका झील मे सेवा श्रमदान करके गाद निकालती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। मां रेणुका सेवा समिति के सौजन्य से रेणुकाजी तीर्थ में चलाए जा रहे सेवा श्रमदान में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। रविवार को समिति के सदस्यों ने रेणुका झील के गहरे पानी में उतर कर श्रमदान किया और झील से कमल के पत्तों सहित अन्य खरपतवार को जड़ों समेत बाहर निकाला। सेवा श्रमदान में क्षेत्र के लोग, महिला मंडल और अन्य संगठन बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक रविवार को चलाए जा रहे सेवा श्रमदान में लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। विशेषकर महिलाओं का बहुत योगदान है। क्षेत्र के सामाजिक संगठन व संस्थान स्वेच्छा से इस अभियान में जुड़कर श्रमदान का हिस्सा बन रहे हैं। रविवार को भी करीब 60 से अधिक लोगों ने एक साथ मिल कर श्रमदान किया। इस मौके पर महिला मंडल ददाहू, चूली और बेडौन की महिलाओं सहित डिग्री कॉलेज ददाहू के स्वयंसेवियोंं, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू के छात्रों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें