फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता कार्यक्रम नाहन । ‘लड़कर नहीं, मेहनत और शिक्षा से आगे आएंगी महिलाएं’ : कोमल चौहान

विज्ञापन
पूनम चौधरी। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। महिला वह शक्ति है जो कभी भी पराजित नहीं हो सकती। पुरुष प्रधान समाज में घर की चार दिवारी की कैद से निकलकर महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं। अभी और प्रयास करने होंगे। लड़कर नहीं बल्कि अपनी मेहनत और शिक्षा से आगे आएंगी महिलाएं..।
विज्ञापन

यह बात जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नाहन में कार्यरत स्वास्थ्य शिक्षिका कोमल चौहान ने अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत संयम रेस्तरां में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में कही।
कोमल चौहान ने कहा कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। नौकरी के लिहाज से नहीं बल्कि हर प्रकार से शिक्षा के मायने हैं। शिक्षित महिला का समाज में दायरा बढ़ता है। वह खेती जैसे कार्य भी करेंगी तो भी उसकी शिक्षा वहां काम आएगी। नई तकनीक से वह खेती कर पाएंगी। उन्होंने कहा कि महिला से ही घर, घर है। पुरुष पूरे घर को नहीं चला सकता, जबकि महिलाएं पूरा घर खुद अकेले संभाल सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला घर की लक्ष्मी होती है। जहां लक्ष्मी की कदर नहीं होती वह घर-घर नहीं होता। उन्होंने महिलाओं को खुद शिक्षित होने के साथ-साथ अपने बेटा-बेटी को उच्च शिक्षा ग्रहण करवाने का आह्वान किया।
जिला प्रशिक्षक एवं स्वास्थ्य शिक्षिका कमला नेगी कन्या भ्रूण हत्या, असमानता, भेदभाव जैसे विषय पर गहन जानकारी दी। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता सोनू व रीना चौधरी ने कौन कहता है जन्नत इसे कहते हैं..., कविता गाकर घरेलू परिस्थितियों की व्यथा सुनाई। सोनू ने कहा कि यदि महल में औरत खुश नहीं है तो वह घर उसके किसी काम का नहीं। यदि झोंपड़ी में औरत खुश है तो वह झोंपड़ी भी महल से कम नहीं। इस अवसर पर जिला प्रशिक्षक कुसुम शर्मा भी मौजूद रहीं।
आशा कार्यकर्ताएं बोलीं, कार्यक्रम से मिली अहम जानकारी
1. ज्योति ने कहा कि कार्यक्रम से बहुत कुछ सीखने को मौका मिला। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
2. गुरशरण कौर ने कहा कि पहली बार मालूम हुआ कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए किन किन महापुरुषों ने समाज में कार्य किया है।
3. रीना चौधरी ने कहा कि समाज में महिलाओं को जागरूक करने के लिए अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है।
4. अनीता ने कहा कि समाज में नशा, घरेलू हिंसा सहित तमाम अपराध बढ़ रहे हैं, इस तरह के अपराध रोकने में यह अभियान जरूर सफल होगा।
5. पूनम चौधरी ने कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास मनोबल बढ़ाने वाला है। इन कार्यक्रमों से महत्वपूर्ण जानकारी मिल रही है।

रीना चौधरी। संवाद- फोटो : NAHAN

अनीता। संवाद- फोटो : NAHAN

नाहन में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में महिलाओं की दुर्दशा को लेकर कविता पाठ करती आशा कार्यकर्ता- फोटो : NAHAN

ज्योति। संवाद- फोटो : NAHAN

गुरशरण कौर। संवाद- फोटो : NAHAN

नाहन में अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद आशा कार्यकर्ताएं। संवाद- फोटो : NAHAN

नाहन में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को संबोधित करती स्वास्थ्य शिक्षिका कोमल चौहान एवं - फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें