फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मायके आई विवाहिता 15 माह के बेटे और सामान के साथ लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब पुलिस थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के भहेड़ेवाला से एक विवाहिता अपने 15 माह के बेटे और घर के सामान के साथ अचानक लापता हो गई है। महिला के मायके पक्ष ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है।
भहेड़ेवाला निवासी सुमन रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी वृतिका पंवार निवासी गांव पलाका, यमुनानगर, हरियाणा की शादी 15 जुलाई 2024 को हुई थी। दंपती का एक 15 माह का बेटा भी है। वृतिका का पति अमनजीत मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है और फिलहाल ड्यूटी के सिलसिले में बाहर है।
विज्ञापन

सुमन रानी ने बताया कि 12 जुलाई को उनकी बेटी वृतिका अपने छोटे बच्चे को लेकर मायके भहेड़ेवाला आई थी और तभी से यहीं रह रही थी। 16 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे सुमन रानी और उनका बेटा ड्यूटी के लिए कंपनी चले गए। उस समय घर पर वृतिका और उसका बच्चा ही थे। शाम करीब 5:30 बजे जब वह वापस घर लौटीं तो घर पर ताला लगा हुआ था। वृतिका और बच्चा घर पर नहीं थे।
विज्ञापन

आसपास पड़ोस में पता करने पर जानकारी मिली कि वृतिका अपने बच्चे के साथ घर का सामान और बैग लेकर कहीं चली गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों ने आशंका जताई है कि वह किसी के साथ चली गई है या कोई अनहोनी हो गई है।
पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि सुमन रानी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और वृतिका व बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें