फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बार-बार साइट के बंद होने से युवाओं की बढ़ी सिरदर्दी

विज्ञापन
साईट बार बार बंद होने से पटवारी पद के लिए आवेदन मेंआ रही दिक्कतें। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
तीन दिनों से पटवारी भर्ती आवेदन फॉर्म भरने पहुंच रहे युवा परेशानहिमाचल प्रदेश सरकार के राज्य चयन आयोग ने शुरू की है प्रक्रिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सरकार के राज्य चयन आयोग ने पटवारी भर्ती को प्रक्रिया शुरू की है। आयोग का कहना है कि आवेदन फॉर्म तीन दिन पहले खोल दिए गए हैं लेकिन अब तक वेबसाइट सही तरीके से काम नहीं कर रही है। फॉर्म भरने की कोशिश कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को बार-बार साइट बंद होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

हिमाचल जॉब नोटिस संचालक सलीम व देवेंद्र सहोता ने बताया कि आवेदन को पहुंच रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती के लिए 800 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, लेकिन इतनी भारी फीस के बावजूद तकनीकी व्यवस्थाएं अब तक काफी लचर नजर आ रही हैं। कई बार लॉग-इन करने, फॉर्म भरने और फीस जमा करने के दौरान साइट क्रैश हो रही है, जिससे उम्मीदवारों में भारी रोष है।
विज्ञापन

इसके साथ ही परीक्षा केंद्र को लेकर भी अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई है। दूर-दराज के इलाकों से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए हमीरपुर जैसे दूरस्थ स्थान पर परीक्षा केंद्र बनाए जाने से अतिरिक्त खर्च और परेशानी बढ़ गई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि पहले ही बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रहे युवाओं पर यह फैसला आर्थिक बोझ डाल रहा है।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप व राहुल समेत कई उम्मीदवारों ने मांग की है कि वेबसाइट की तकनीकी खामियों को तुरंत दूर किया जाए और आवेदन की तिथि बढ़ाई जाए। परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर उन्हें नजदीकी जिलों में उपलब्ध कराया जाए। यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो यह भर्ती प्रक्रिया विवादों में घिर सकती है। युवाओं ने बताया कि राज्य चयन आयोग और सरकार इस मामले पर ऐसे कदम उठाए जिससे अभ्यार्थियों को राहत मिल सकेगी।
संवाद

...।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें