फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आम और आडू की फसलें हुईं बर्बाद, नकदी फसलों को भारी नुकसान

विज्ञापन
नौहराधार क्षेत्र में हुई ओलावृ​ष्टि। संवाद
विज्ञापन
सिरमौर में ओलावृष्टि, बारिश और बिजली का कहर जारी, जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

पांवटा साहिब में मकान और बाइक पर गिरी बिजली, धौलाकुआं में विद्युत बोर्ड को नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/पांवटा साहिब/धौलाकुआं/नौहराधार (सिरमौर)। जिला सिरमौर में कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है। ऊपरी क्षेत्रों में जहां मई के महीने में हिमपात और भारी ओलावृष्टि सामने आ रही है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में अंधड़ व बिजली कहर बरपा रही है। ऐसे में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रविवार रात को ओलावृष्टि, बिजली व तूफान से भारी नुकसान हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब तहसील के पातलियों गांव में भारी गरज और बिजली के कारण निजी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। यहां सुरेश पाल का पक्का मकान बिजली गिरने से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस नुकसान का अनुमान लगभग एक लाख रुपये लगाया गया है। वहीं, इसी स्थान पर बिजली की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे लगभग 90,000 रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को सहायता पहुंचाने और स्थिति का जायजा लेने के लिए संबंधित क्षेत्रों के पटवारी और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, धौलाकुआं क्षेत्र में भयंकर तूफान आने से विद्युत बोर्ड को पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तूफान आने से जगह-जगह बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने के कारण लाइनें टूट गईं। संबंधित क्षेत्रों में आधी रात से अगले दिन भर विद्युत आपूर्ति बंद रही। ऐसे में लोगों को गर्मी में समस्या का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार माजरा में दो, पलहोडी में दो, हरिपुरखोल में चार, कोलर में दो खंभे टूट गए। इससे इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रही। इससे बोर्ड को भी नुकसान झेलना पड़ा। विद्युत बोर्ड धौलाकुआं के सहायक अभियंता सुमित चौधरी ने बताया कि क्षेत्रों में जगह-जगह लाइनों पर पेड़ गिरने से खंभे टूट गए। इससे लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उधर, जिला में ओलावृष्टि, अंधड़ व बारिश से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में खड़ी आडू की फसल ओलावृष्टि से बुरी तरह प्रभावित हुई है। नौहराधार पंचायत, घंदूरी और देवा मानल पंचायत में फसल को भारी नुकसान बताया जा रहा है। उधर, मैदानी क्षेत्रों में अंधड़ से आम की 50 प्रतिशत फसल को नुकसान होने का अनुमान है। क्षेत्र के धौलाकुआं पडदूणी, शम्भूवाला, बहराल, फूलपुर, डोबरी सालवाला समेत समूचे क्षेत्रों में आम की पैदावार अच्छी होती है। लेकिन इस बार मौसम साथ नहीं दे रहा है। ऐसे में बागवानों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें भारी नुकसान का डर सता रहा है। बागवान मुकेश कुमार, दर्शन चौधरी, राजमल, रोशन लाल ने बताया कि तूफान आने से उनके बगीचों का सारा आम झड़ गया है। इसके अलावा नकदी फसलों शिमला मिर्च, फ्रांसबीन, टमाटर आदि को नुकसान पहुंचा है।

नौहराधार क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि। संवाद

नौहराधार क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें