फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददाहू के 20 फीसदी स्कूलों में पेयजल संकट

Sun, 22 May 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
विज्ञापन
पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। प्रचंड गर्मी का मौसम और स्कूल में पीने के लिए पानी नहीं। सिरमौर जिले के ददाहू ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले लगभग 20 फीसदी स्कूलों के इन दिनों यही हाल हैं। पानी नहीं होने के कारण स्कूली बच्चों और स्टाफ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्कूलों के शौचालय भी पानी की वजह से बंद पड़े हुए हैं। बच्चों को घर से ही पानी की बोतलें भरकर ले जानी पड़ रही है।
विज्ञापन


संपूर्ण स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में शौचालयों की व्यवस्था तो कर दी गई लेकिन स्कूलों में पानी की भारी किल्लत चल रही है। इस वजह से शौचालय बंद पड़े हुए हैं। शौचालयों से दुर्गंध उठ रही है। यहां तक कि कुछ स्कूलों में तो बच्चों के पीने के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं है जहां बच्चे किताबों के साथ-साथ घरों से पीने का पानी बोतलों में भरकर ला रहे हैं।
शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक शिक्षा खंड ददाहू के सभी 81 स्कूलों में से 79 स्कूलों में शौचालय निर्माण का दावा किया है लेकिन इनमें से 20 फीसदी के करीब स्कूल ऐसे भी हैं जहां पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है जहां बच्चों को पीने के पानी की अपने स्तर पर व्यवस्था  करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

----
बॉक्स के लिए---
इन स्कूलों में नहीं पानी
ददाहू के ढांग कटाह, भरैन, चांबी, खैना कटाह, उंगर और कांडों सहित दर्जनों प्राथमिक पाठशालाओं में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है, जहां जलवाहक दूर से पानी उठा कर ला रहे हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों को पीने का पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण वहां शौचालयों में भी दुर्गंध का माहौल बना हुआ है।
----
क्या कहते हैं अधिकारी
खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ददाहू रामानंद ठाकुर ने ब्लॉक के 79 स्कूलों में शौचालय की सुविधा मुहैया करवाने का दावा करते हुए कहा कि सभी स्कूलों को सप्ताह में एक दिन पानी की टंकियां साफ करने व उसमें क्लोरीन डालने के भी निर्देश दिए जा चुके हैं। जिन स्कूलों में पानी की कमी है उन स्कूलों के मुखिया को अपने स्तर पर पानी की व्यवस्था करने को कहा गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें