क्षेत्र के मोगीनंद में पीने के पानी को लेकर लोगों में भारी रोष है। विशेष कर मोगीनंद के वार्ड-2, 3 तथा 4 में पिछले एक सप्ताह से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा। जो पानी आ भी रहा है उससे घर का कामकाज चलाना मुश्किल हो रहा है।
वार्ड निवासी विक्रम सिंह, राजकुमार, जितेंद्र, नरेश कुमार, सोनू, मनोज, अमर नाथ, मुन्ना खान, अजीत, अंजली, राजकुमारी, सोमा देवी, सुमित्रा देवी, प्रकाश चंद श्याम लाल, धर्मवीर, धनवीर, कमल आदि का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से पीने के पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है। विभाग के पास कई बार गुहार लगाई लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा।
उधर विभाग के कनिष्ठ अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि हाल ही में हुई वर्षा के चलते मिट्टी कीचड़ के चलते पाइपों की निकासी प्रभावित हुई है। मिट्टी इत्यादि को हटवाकर सप्लाई को सुचारु किया जा रहा है।
-