फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मुख्य सड़क पर जलभराव बीमारों और ग्रामीणों के लिए बन गई मुसीबत

विज्ञापन
कालाअंब में एसएसआईसी अस्पताल को जाने वाली सड़क में जलभराव के बीच गुजरता वाहन। संवाद
विज्ञापन
सचित्र(फोटो अवश्य लगाएं, उसी से समस्या उजागर होगी)
विज्ञापन

मुख्य सड़क पर जलभराव मरीजों और ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत
दो बार सड़क का किया गया निरीक्षण फिर भी नहीं हल कर पाए ये समस्या
ईट भट्टा संचालक के खिलाफ दर्ज करवाई जा सकती है एफआईआर
ईट भट्ठा चालक पर बरसाती पानी की पारंपरिक निकासी को रोकने का आरोप
संजय गुप्ता
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में ईएसआई अस्पताल और खैरी-झिड़ीवाला गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर भारी जलभराव यथावत बरकरार है। ये सड़क अब बीमारों और ग्रामीणों के लिए मुसीबत का रास्ता बन कर रह गई है। विडंबना यह है कि यह समस्या कोई नई नहीं, बल्कि एक माह पुरानी है और अभी तक संबंधित विभाग और प्रशासन इसे हल नहीं कर पाए हैं।
हालांकि, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (एचपीएसआईडीसी) ने इस सड़क का दो बार निरीक्षण किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्य नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ईंट भट्ठा संचालक ने बरसाती पानी की पारंपरिक निकासी को जबरन रोक रखा है, जिसके चलते यह जलभराव बना हुआ है। पानी निकासी को लेकर ग्रामीणों ने भू-संचालक से बातचीत भी की, लेकिन परिणाम शून्य रहा। अब गांव के प्रतिनिधि जिला उपायुक्त सिरमौर और विधायक अजय सोलंकी से मिलकर समाधान की मांग उठाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा भट्ठा मालिक के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई जा सकती है। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र के कामगारों ने भी इस रास्ते को बहाल करने की मांग उठाई है। कामगारों में राकेश कुमार, यशपाल, विनोद कुमार, सरिता देवी, मधु, पिंकी व अन्य ने बताया कि उन्हें ईएसआई अस्पताल की सुविधा तो दी गई, लेकिन रास्ता न होने की वजह से वो इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उन्हें मजबूरन दूसरे शहरों में इलाज के लिए जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह का कष्ट सहना पड़ रहा है।
उधर, ग्रामीणों में सरपंच रामसरण, ऋषिपाल, गुरनाम सिंह और पहल सिंह ने बताया कि पानी की निकासी बाधित होने से खेतों में भी जल भराव होने लगा है, जिससे फसलों को भी खतरा पैदा हो गया है। संबंधित विभाग बजट की कमी का बहाना बनाकर मामले से पल्ला झाड़ रहा है। यह प्रशासनिक लापरवाही अब आम जनता के स्वास्थ्य और जीवन से खिलवाड़ बन चुकी है। जल्द ही इस मामले में जिला उपायुक्त और विधायक अजय सोलंकी से मुलाकात की जाएगी और समस्या के स्थायी समाधान के लिए गुहार लगाई जाएगी।

बाक्स
एचपीएसआईडीसी के कनिष्ठ अभियंता पंकज शर्मा ने बताया कि भट्ठा मालिक की ओर से पानी रोका गया है। पानी को दूसरी ओर से निकालने के लिए पक्की ड्रेन बनाने के लिए प्रस्ताव बजट स्वीकृति के लिए भेजा गया है। इसमें थोड़ा वक्त लग सकता है।
विज्ञापन


-संवाद

कालाअंब में एसएसआईसी अस्पताल को जाने वाली सड़क में जलभराव के बीच गुजरता वाहन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें