पृथ्वीराज ठाकुर बने वॉलीबाल संघ सिरमौर के अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। वॉलीबाल संघ सिरमौर की बैठक का आयोजन सुभाष ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सर्वप्रथम पिछले सत्र के कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया और विभिन्न वॉलीबाल प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण शिविरों एवं खेल गतिविधियों की जानकारी साझा की गई। चर्चा के उपरांत नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
संघ के अध्यक्ष पद पर पृथ्वी राज ठाकुर और रणवीर ठाकुर को मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पांवटा साहिब के सुरेश कुमार को सौंपी गई। पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी भूपेंद्र चौहान को सचिव, कपिल ठाकुर व विकास ठाकुर को संयुक्त रूप से सह सचिव नियुक्त किया गया। जबकि भाग सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में संघ के रुपेंद्र ठाकुर, देवेंद्र चौकार, प्रभात कुमार, कमलेश ठाकुर, रामलाल, रंजीत सिंह, राजपाल, संजय ठाकुर, राजेंद्र जस्टा, सुरजीत, खजान वर्मा, सुरजीत, शशिपाल, शशि किरण व अमन ठाकुर शामिल रहे।
-संवाद