फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर की चैंपियन बेटियों का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
राज्य स्तरीय छात्रा वर्ग अंडर-14 हॉकी की विजेता टीम का सतौन पहुंचने पर स्वागत करते स्थनीय लोग।
विज्ञापन
गिरिपार सतौन पहुंचने पर विजेता हॉकी टीम का ढ़ोल नगाड़़ों से स्वागत
विज्ञापन

फाइनल में कांगड़ा को 5-3 से हरा कर सिरमौर हॉकी टीम बनी चैंपियन



संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/सतौन (सिरमौर)। सिरमौर की बेटियों ने राज्य स्तरीय अंडर-14 हॉकी में अपना दबदबा कायम रखा है। छात्राओं की 65वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल में कांगड़ा टीम को 5-3 से हरा कर ट्राफी पर कब्जा जमाया है। विजेता सिरमौर टीम में आठ छात्राएं जिला चैंपियन रही सतौन स्कूल की शामिल रही हैं। हॉकी में स्टेट चैंपियन बनी टीम के गिरिपार सतौन पहुंचे पर टीम का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


वीरवार को हॉकी टीम के खिलाड़ी सतौन पहुंचें जहां पर प्रधानाचार्य दीपचंद शर्मा, पंचायत उपप्रधान गुलाब ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष सतीश चौहान समेत स्कूल स्टॉफ, ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने विजेता टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान नरेश ठाकुर को प्रदेश हिमाचल प्रदेश के बेस्ट हॉकी कोच अवार्ड से नवाजा गया। सुन्नी में लड़कियों की 65वीं राज्य स्तरीय अंडर-14 प्रतियोगिता का 9 अक्तूबर को समापन हुआ। पीएमश्री गवर्नमेंट मॉडल स्कूल सतौन का दमदार प्रदर्शन राज्य स्तर पर भी जारी रहा है। राज्य स्तर पर सिरमौर टीम मे सतौन स्कूल की आठ छात्राओं ने सिरमौर का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता के सभी मैच फाइनल तक एक तरफा जीते है। फाइनल मैच में कांगड़ा को 5-3 से हरा कर प्रदेश हॉकी का खिताब सिरमौर ने अपने नाम किया है। सेमीफाइनल में सिरमौर टीम ने बिलासपुर को एकतरफा 5-0 से हराया था। जिसके चलते सिरमौर ने लगातार कई वर्षों से राज्य स्तर पर हॉकी का खिताब बरकरार रखा है।
विज्ञापन

पीएमश्री सतौन स्कूल के प्रधानाचार्य दीपचंद शर्मा व एसएमसी अध्यक्ष सतीश ठाकुर ने इस उपलब्धि पर विजेता टीम व कोच नरेश ठाकुर को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें