फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मस्जिद वाली गली में सही ढंग से नहीं की जा रही सफाई

विज्ञापन
मनीषा, 9 वार्ड निवासी।
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


पंकज तन्हा

नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर-9 मियां का मंदिर की लगभग सभी सड़कें दुरूस्त हैं। अधिकतर रास्तों में लगातार सफाई भी की जा रही है, लेकिन मस्जिद वाली गली में नियमित सफाई नहीं हो रही। जिस दिन कर्मी आते हैं, उस दिन भी मोटा मोटा सा कचरा साफ करके चल बनते हैं। एसडीएम निवास के समीप, नवाब गली और डाइट के समीप पेशाब घर के पास भी लोग कचरे के ढेर लगा रहे हैं। कई बार कूड़ा नहीं उठाए जाने की परेशानी लोगों को झेलनी पड़ रही है।

डाइट के समीप वार्ड के रास्ते पर अवैध रूप से वाहन पार्क किए जा रहे हैं। यहां विधायक का निवास भी है। कई बार तो लोग दोनों ओर ही वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे दूसरे वाहनों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। वार्ड की स्ट्रीट लाइटें लगभग दुरुस्त हैं। हालांकि कई जगहों पर पानी की किल्लत ने परेशानी देनी शुरू कर दी है। कई लोग दिन भर हैंडपंप से पानी ढोने को विवश हैं।
विज्ञापन




1. मस्जिद वाली गली में नियमित सफाई नहीं की जा रही है। जिस दिन सफाई होती भी है तो मोटा मोटा कचरा ही उठाया जा रहा है। बाकी गंदगी वहीं पड़ी रहती है। गली के अंतिम छोर से तो कचरा महीनों बाद ही उठाया जाता है।
-सरवर अली, स्थानीय निवासी



2. पानी का प्रेशर बहुत कम आ रहा है। 15 मिनट के पानी में दो-तीन बाल्टी पानी ही भरा जा रहा है। पूरे दिन हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है और कपड़े भी हैंडपंप पर ही धोने पड़ रहे हैं। इससे भारी परेशानी हो रही है।

-मनीषा, नजदीक अमर निवास



छोटा चौक में शिव मंदिर के समीप वार्ड की गली के मुहाने पर लोग गंदगी डाल रहे हैं, जो बहुत कष्ट दायक है। इसका समाधान नहीं हो पाया है। बाकी वार्ड की सड़कें ठीक हैं। स्ट्रीट लाइट खराब हो जाए तो गु्रप में डाल देते हैं, उसे तुरन्त ठीक कर दिया जाता है।

-मीरा जोशी, स्थानीय निवासी



डाइट के समीप गली के मुहाने पर लोग बहुत कचरा डाल रहे हैं। कई बार पूरे दिन कचरा वहां पड़ा रहता है। बंदर और कुत्तों के कारण भारी परेशानी हो रही है। इसका आज तक शासन-प्रशासन कोई भी समाधान नहीं कर पाया है।

-मोना उल्फत, स्थानीय निवासी



एसडीएम निवास से विधायक निवास की ओर जाने वाली रास्ते पर मेरे घर के सामने किसी का निजी डंगा टूट गया है। मैंने कई बार पत्थर उठाने के लिए शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। न ही भूमि कर्ता के खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है।

-बृज मोहन, स्थानीय निवासी

-

वार्ड में वैसे तो कोई बड़ी समस्या नहीं है। हमारे घर के पास सबकुछ ठीक है। रास्ते ठीक हैं और स्ट्रीट लाइट भी है। समस्या केवल बंदरों की है। जो दिन भर रास्तों में बैठे रहते हैं। इनके कारण कई बार तो गली से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


-अनीता, स्थानीय निवासी

संवाद

मनीषा, 9 वार्ड निवासी।

मनीषा, 9 वार्ड निवासी।

मनीषा, 9 वार्ड निवासी।

मनीषा, 9 वार्ड निवासी।

मनीषा, 9 वार्ड निवासी।

मनीषा, 9 वार्ड निवासी।

मनीषा, 9 वार्ड निवासी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें