फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: उत्तर प्रदेश के लिए जरूरी<bha>--</bha>

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब में 1104 नशीले कैप्सूल के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन

-उत्तर प्रदेश से पांवटा साहिब लेकर आ रहे थे नशीली दवाओं की खेप
-दो नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस की विशेष गठित टीम ने उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति सहित दो नशा तस्करों को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की गठित विशेष टीम को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की तरफ से पांवटा साहिब की तरफ बाइक पर दो नशा तस्कर नशीली दवाओं की खेप लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की गठित विशेष टीम ने नाका लगाया तो नाके के दौरान सामने से बाइक पर सवार होकर रविकांत उर्फ बंटी, निवासी टोका नगला, जामनीवाला, पांवटा साहिब व विकास निवासी मरवह, बेहट, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश आए। पुलिस ने बाइक रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों व्यक्ति के पास से 1104 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें