स्कॉलर्स होम स्कूल मैदान में जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता 31 मई को
चयनित टीम 8 जून को शिमला में राज्य स्तरीय स्पर्धा में लेगी भाग : डॉ. नांरग
जिला वुशू संघ इकाई ने बैठक में प्रतियोगिता आयोजन को लेकर किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन 31 मई को द स्कॉलर्स होम स्कूल मैदान में होगा। इस प्रतियोगिता में सिरमौर के युवक और युवतियां अपना खेल कौशल का दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को जिला वुशू संघ की बैठक में आयोजन को लेकर विचार मंथन किया गया।
शुक्रवार को पांवटा साहिब में जिला वुशू संघ के अध्यक्ष डॉ. एनपीएस नारंग की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि आने वाली 31 मई को जिला सिरमौर वुशू संघ की ओर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वुशू जिला संघ के अध्यक्ष डॉ. एनपीएस नारंग ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम 8 जून को शिमला में हो रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेगी।
वुशू जिला संघ के उपाध्यक्ष मनोज राठी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 17 वर्ष एवं 17 से 18 वर्ष के युवक और युवतियां भाग ले सकेंगे। लड़कों के 45, 48, 52, 56, 60, 65, 70 व 80 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, लड़कियों के लिए 45, 48, 52, 56 और 60 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले होंगे। बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन पांवटा साहिब के द स्कॉलर्स होम स्कूल मैदान में होगा। सभी खिलाड़ी अपना पंजीकरण 31 मे मई तक करवा सकते हैं। खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी, आयु प्रमाण पत्र और वुशू किट साथ लेकर आनी होगी। अन्यथा वह इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाएंगे।
इस बैठक में वुशू जिला संघ के अध्यक्ष डॉ. एनपीएस नारंग, उपाध्यक्ष मनोज राठी , सचिव डॉ. कुलदीप कुमार बतान, महासचिव नत्थीमल वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, तकनीकी सलाहकार अमित कुमार, सदस्य जसमीत सिंह व धर्मेंद्र पुंडीर मौजूद रहे।
संवाद