फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पिकअप खाई में गिरी, 2 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप खाई में गिरी, 2 की मौत
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)। नेशनल हाईवे- 707 सोलन-मीनस पर अंबोटा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान मानल गांव के अमित (20) और तांदियो गांव के संदीप (28) के रूप में हुई है। दोनों मृतक रोनहाट उप-तहसील के रहने वाले थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा उस समय पेश आया जब उत्तराखंड के विकासनगर से रोनहाट लौट रही एक पिकअप जीप ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया। ये हादसा रोनहाट से चार किलोमीटर पहले हुआ है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पिकअप जीप की सामने से आ रही एक अन्य कार से टक्कर हो गई और फिर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस राहत एवं बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने मृतकों के शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन

उधर, स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को 25,000 रुपये की फौरी राहत राशि जारी की है। वहीं, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसएचओ शिलाई प्रीतम सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें