फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महासंग्राम वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब सिरमौर ब्रदर्स के नाम

विज्ञापन
राजबन में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि व आयोजन समिति के
विज्ञापन
(हिमाचल यूथ पेज)
विज्ञापन



फाइनल में कालाअंब को 2-0 से हराकर जीती ट्रॉफी
हिमाचल और उत्तराखंड की दो दर्जन टीमों ने दिखाई प्रतिभा

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजबन में रामलीला यूथ क्लब की ओर से आयोजित प्रथम महासंग्राम वॉलीबाल प्रतियोगिता (सीजन-एक) का खिताब सिरमौर ब्रदर्स टीम ने अपने नाम कर लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में सिरमौर ब्रदर्स ने कालाअंब की टीम को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में समाजसेवी देवेंद्र चौहान और सीसीआई राजबन के महाप्रबंधक पी. प्रभाकरण ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। आयोजन समिति के सदस्य शिवम, सोमदत्त ठाकुर और दलीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की करीब दो दर्जन टीमों ने भाग लिया। तीन दिन तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन

कालाअंब की टीम ने दुगाना और सिरमौर ब्रदर्स ने उत्तराखंड के देहरादून की टीम को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में सिरमौर ब्रदर्स ने शुरुआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कालाअंब को कोई मौका नहीं दिया और लगातार दो सेट जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कालाअंब टीम के ऋषभ को बेस्ट स्पाइकर, सिरमौर ब्रदर्स के राहुल को बेस्ट लिबरो और इसी टीम के दर्शन को बेस्ट सेटर का पुरस्कार दिया गया। मुख्यातिथि देवेंद्र चौहान ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश देते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर दलीप सिंह, देवेंद्र शास्त्री, रमन सिंह, सोम प्रकाश, शिवम, रोशन, ऋतिक और दर्शन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें