राजगढ़ के नेहरू मैदान में आयोजित किए गए ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। जिला सिरमौर की वाॅलीबाल टीमों के चयन के लिए शनिवार को राजगढ़ के नेहरू मैदान में ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें जिलेभर से 50 पुरुष और 30 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति ने 12 पुरुष और 12 महिला खिलाड़ियों का चयन आगामी प्रतियोगिता के लिए किया है।
महिला टीम में अंकिता, सुहानी, समृद्धि, पुष्पा, सृष्टि, नव्या, गुंजन, आंचल, हिमांशी, दीपाली, हिमानी व अंतरा शामिल हैं। वहीं पुरुष टीम में जितेंद्र, शुभम, वंश, आदित्य, माही, अक्षत, विजय, जतिन, अमन, सचिन, अभिषेक, मनदीप, आयुष और गौरव का चयन किया गया है।
जिला वाॅलीबाल संघ के अध्यक्ष पृथ्वीराज ठाकुर ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर सोमवार से राजगढ़ में ही आरंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरुष टीम 11 नवंबर से राजगढ़ में होने वाली सूरत सिंह मेमोरियल आमंत्रित वॉलीबाल प्रतियोगिता में भी भाग लेगी, जिससे खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से पूर्व अनुभव प्राप्त होगा।
संवाद