फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाया पंजोड़ में ग्रामीणों को दी बैंक योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाया पंजोड़ में ग्रामीणों को दी बैंक योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के वित्तीय साक्षरता केंद्र ने नाया पंजोड़ में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में वित्तीय साक्षरता समन्वयक बलबीर सिंह ने बैंक की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए विशेष रूप से सशक्त महिला ऋण योजना, सपनों का संचय, अटल पेंशन योजना सहित अन्य बैंकिंग योजनाओं के लाभ बताए। उन्होंने किसान वर्ग को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के सही उपयोग और उससे जुड़ी सुविधाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, डिजिटल लेन-देन के बढ़ते चलन को देखते हुए लोगों को ऑनलाइन ठगी व साइबर अपराध से बचाव के उपायों के प्रति भी जागरूक किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना और लोगों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग से जोड़ना रहा।
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें