फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद ठाकुर बने कमीशंड पंचायत सहायक संघ के अध्यक्ष

Sun, 15 May 2016 11:41 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। कमीशंड पंचायत सहायक संघ जिला सिरमौर की बैठक नाहन में हुई। बैठक में संघ ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें विनोद ठाकुर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद ठाकुर ने सदस्यों को विश्वास दिलाया कि वह पंचायत सहायकों की मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
विज्ञापन


 विनोद ठाकुर ने बताया कि जल्द ही वो संघ के सदस्यों की मांगों को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष से मिलेंगे। कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में शमशेर सिंह को उपाध्यक्ष, धर्मपाल को सचिव, वीरेंद्र को सहसचिव, हनिश शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा अनिल कुमार को मीडिया प्रभारी चुना गया। इस मौके पर चेतना ठाकुर, विनोद शर्मा आदि सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

----------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें