फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन के वार्ड नंबर 10 में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, तीन लाख रुपये से संवरेगा क्षेत्र

विज्ञापन
नाहन के वार्ड नंबर 10 में मरम्मत कार्य करते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर 10 में इन दिनों विकास कार्यों ने जोर पकड़ लिया है। वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके लिए स्थानीय विधायक अजय सोलंकी की ओर से तीन लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करवाई गई है। इस राशि से वार्ड में सफाई, मरम्मत और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जा रहा है।
वार्ड पार्षद वसीम खान की अगुवाई में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। वार्ड की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग स्थानों पर मरम्मत और साफ-सफाई के कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इन कार्यों का उद्देश्य वार्डवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आसपास के वातावरण को स्वच्छ और आकर्षक बनाना है।
विज्ञापन

पार्षद वसीम खान ने बताया कि वार्ड के विकास और स्थानीय लोगों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने वार्ड में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए तीन लाख रुपये की राशि स्वीकृत करवाई है। इस धनराशि का उपयोग वार्ड में आवश्यक मरम्मत, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और सौंदर्यीकरण के कार्यों पर किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वार्ड में विकास कार्य करवाते समय स्थानीय जरूरतों और लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही जिन स्थानों पर मरम्मत की आवश्यकता है, वहां भी काम करवाया जा रहा है। विकास कार्यों के पूरा होने से वार्ड की व्यवस्था में सुधार आने के साथ क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

पार्षद ने कहा कि वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेंगे। उनका प्रयास है कि उपलब्ध बजट का सदुपयोग करते हुए वार्ड में जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सके।-

नाहन के वार्ड नंबर 10 में मरम्मत कार्य करते कर्मी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें