फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रथ में सवार होकर रावन दहन को पहुंचे राम और लक्ष्मण

विज्ञापन
ददाहू में दशहरा पर्व के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में रथ पर सवार भगवान राम व सीता। संवाद
विज्ञापन
रथ में सवार होकर रावन दहन को पहुंचे राम और लक्ष्मण
विज्ञापन

भगवान राम की मधुर धुनों से गूंजा ददाहू बाजार
55 फुट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन

शोभायात्रा और आतिशबाजी बनी आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। विजय दशमी का पर्व शनिवार को ददाहू रेणुकाजी तीर्थ व आसपास के ग्रामीण इलाकों में बड़ी श्रद्धा का उल्लास के साथ मनाया गया। दशहरा पर्व को लेकर नव युवक मंडल ददाहू के सौजन्य से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान आदि की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

इसमें भगवान राम व लक्षण रथ पर सवार होकर रावण के पुतले का दहन करने पहुंचे। शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान आदि की झांकियां भारी आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस आयोजन को लेकर ददाहू नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
विज्ञापन


शोभायात्रा में सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) के मशहूर ब्रास बैंड की धुनों से ददाहू नगरी भगवान राम के जयघोष से गुंज उठी। शोभायात्रा के बीच कलाकारों ने अनेकों करतब दिखा कर दर्शकों को हैरतअंगेज कर दिया। वहीं भव्य आतिशबाजी भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। इसके पश्चात करीब 55 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर दर्शकों व श्रद्धालुओं की सेवा के लिए नवयुवक मंडल ददाहू की ओर से हलवा व कढ़ी-चावल आदि की छबीलें लगाकर भरपूर जलपान भी करवाया गया। इस मर्तबा दशहरे पर्व का आयोजन जलालपुर के समीप एक खुले मैदान में किया गया। यह मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। इस भव्य आयोजन का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। आसपास के ग्रामीण इलाकों से हजारों की तादाद में दर्शक इस आयोजन को देखने ददाहू पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें