फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विज्ञान संकाय की 12वीं कक्षा की वंशिका ने जीती प्रतियोगिता

विज्ञापन
अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में आयोजित संगोष्ठी में मौजूद विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

विज्ञान संकाय की 12वीं कक्षा की वंशिका ने जीती प्रतियोगिता
अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में दिवंगत रतन टाटा पर आयोजित हुई संगोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन ने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा को विशेष श्रद्धांजलि देते हुए अंतर-कक्षाओं के बीच संगोष्ठी आयोजित की। संगोष्ठी का आयोजन अंग्रेजी भाषा में हुआ। इसमें 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विशेष आमंत्रित अतिथि रवीना शर्मा और बालिका छात्रावास निरीक्षक मोक्षिका ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच का संचालन 12वीं कक्षा की शैलजा और 11वीं कक्षा की श्वेता ने किया।
इस प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय की 12वीं कक्षा की वंशिका ने पहला, विज्ञान संकाय की 11वीं कक्षा की वेदिका ने दूसरा और कला संकाय की 12वीं कक्षा की स्नेहा शर्मा ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेताओं को क्रमश: 1100, 700 और 500 रुपये की राशि प्रदान की गई। विद्यालय की निदेशक व प्रधानाचार्य देविंद्र साहनी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों से रतन टाटा के जीवन से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के चेयरमैन अनिल जैन व महासचिव सचिन जैन ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से उचित मंच प्रदान करना है।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें