फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विधानसभा उपाध्यक्ष ने खाली अछौन और सिंयू में सुनीं जनसमस्याएं

विज्ञापन
रेणुका विधानसभा क्षेत्र के खाली अछोन में लोगों से मुलाकात कर जन समस्याओं को सुनते विधानसभा उपाध
विज्ञापन
विधानसभा उपाध्यक्ष ने खाली अछौन और सिंयू में सुनीं जनसमस्याएं
विज्ञापन

कहा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने मंगलवार को रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के गांव खाली अछौन व सिंयू में जनसमस्याएं सुनीं। लोगों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सिंचाई व पेयजल से संबंधित अनेक मूलभूत समस्याओं से अवगत करवाते हुए इनके निवारण की मांग की।

विनय कुमार ने अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर ही किया। जबकि शेष समस्याओं के निवारण के लिए संबंधित विभागों को अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए प्राकृतिक खेती से उगाई गई फसलों जैसे गेहूं व मक्की को 40 और 30 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 32 से बढ़ाकर 45 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध का 47 से 55 रुपये प्रति लीटर किया गया है। इसके अलावा सरकार ने मनरेगा की दिहाड़ी को बढ़ाकर 300 रुपये किया है। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

....संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें