फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पीयूष ठाकुर को मिस्टर और गजल को मिस फेयरवेल चुना

विज्ञापन
त्रिलोकपुर स्कूल में विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राएं। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
-त्रिलोकपुर स्कूल में जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को दी विदाई
विज्ञापन


-जमा दो के विद्यार्थियों ने साझा किए विद्यालय में बिताए अनुभव

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में कक्षा जमा दो के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने गीत, नृत्य, कविताओं और हास्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही कक्षा जमा दो के विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों और साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। भावुक माहौल के बीच जमा एक के छात्रों ने जमा दो के छात्रों को यादगार विदाई दी।
विज्ञापन


फेयरवेल पार्टी में विभिन्न खिताब भी प्रदान किए गए। इसमें पीयूष ठाकुर को मिस्टर और गजल को मिस फेयरवेल चुना गया। इसके अलावा दिव्यांश को मिस्टर हैंडसम और वर्षा को मिस ब्यूटीफुल के खिताब से नवाजा गया। विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया तोमर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ विद्यार्थी जीवन में ऊंचाइयों को छू सकते हैं। कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान पवन भारद्वाज, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, अध्यापक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें