फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप कार्यकर्ता कोरोना संक्रमितों को पहुंचा रहे सहायता : विभोर कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। विहिप जिला सिरमौर विभाग सोलन की एक बैठक ऑनलाइन आयोजित की गई जिसमें जिला सिरमौर के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह बैठक जिला सोलन के विभाग मंत्री दीपक भंडारी एवं जिला सिरमौर सह मंत्री विभोर कुमार की अगुवाई में आयोजित की गई।
विज्ञापन

इस दौरान कोविड-19 के द्वितीय चरण में विहिप के सभी प्रखंडों की ओर से किए जा रहे जन कार्यों पर चर्चा की गई। सहमंत्री विभोर कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विहिप के कार्यकर्ता अच्छा कार्य कर रहे हैं। वह कोरोना संक्रमित लोगों को आयुष क्वाथ, आयुर्वेदिक वटी, तुलसी गोलियां निशुल्क उपलब्ध करवा रहे हैं।
जिला संरक्षण सुनील चौधरी ने सभी कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। अधिवक्ता अमर पुंडीर ने कहा कि नाहन प्रखंड में भी विहिप कार्यकर्ता कोविड संक्रमित लोगों को दलिया की व्यवस्था कर रहे हैं। इस दौरान आने वाले समय में किए जाने वाले सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान विहिप विभाग सोलन के विभाग मंत्री दीपक भंडारी, जिला सिरमौर उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, जिला सहमंत्री विभोर कुमार, जिला संयोजक बजरंग दल चौधरी किशोरी लाल, जिला संरक्षक सुनील चौधरी, जिला प्रचार प्रमुख रवि कुमार रोझा, जिला कार्यालय प्रमुख अभिजीत सिंह बाम, नाहन प्रखंड अध्यक्ष विहिप सतीश कुमार, उपाध्यक्ष अधिवक्ता अमन पुंडीर, प्रखंड संयोजक बजरंग दल नाहन अधिवक्ता शुभम सैनी, बजरंग दल प्रखंड संयोजक पांवटा साहिब रिंकू चौधरी, विहिप पांवटा साहिब प्रखंड विकास दीक्षित, पंकज धनिया, लखबीर सिंह, अनिल कुमार, सुरेंद्र पाल, दाताराम, धर्मपाल और प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें