फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए मांगी दुआएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर में ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अल्लाह से मानवता और कोरोना महामारी से निजात दिलाने की दुआएं मांगी।
विज्ञापन

जिला के सभी क्षेत्रों में इस पर्व की धूम रही। विशेषकर नाहन और पांवटा में इसे धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पर्व पर कोरोना का असर खूब देखा गया। नाहन में मुस्लिम समुदाय ने अपने घरों में ही नमाज अदा की। जबकि पांवटा में भी ईदगाहों और मस्जिद परिसर में नाममात्र के लोगों ने शिरकत की।
अधिकतर लोगों ने अपने घरों से ही नमाज अदा की। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी खूब पालन किया गया। लोगों ने नमाज अदा करके अमन-ओ-चैन और कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए दुआएं मांगी। इस दिन सामाजिक सद्भावना भी देखी गई। हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को इस पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन

पांवटा साहिब की पिपलीवाला ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान जुल्फकार अली, शहबाज खान, पूर्व प्रधान नवादा जहांगीर अली, सुल्तान, इंतजार, सलीम, अकबर, हनीफ मोहम्मद, शब्बीर मोहम्मद, ताहिर और दानिश मोहम्मद ने कहा कि ईद की नमाज के दौरान कोरोना से मानव जीवन की रक्षा, वतन में अमन चैन की दुआ मांगी गई। इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक, रमजान के दौरान पाक मन से रोजे रखने वालों और नमाज अदा करने वालों के अल्लाह सारे गुनाह माफ कर देता है। ईद -उल -फितर का महत्व इस्लामिक मान्यता के मुताबिक, रमजान महीने के अंत में ही पहली बार कुरान आई थी। मक्का से मोहम्मद पैगंबर के प्रवास के बाद पवित्र शहर मदीना में ईद-उल-फितर का उत्सव शुरू हुआ।
माना जाता है कि पैगंबर हजरत मोहम्मद ने बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी। इस जीत की खुशी में सबका मुंह मीठा करवाया गया था। इसी दिन को मीठी ईदी या ईद-उल-फितर के रूप में मनाया जाता है। ईद-उल- फितर मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है, जो रमजान के महीने के पूरा होने पर मनाया जाता है।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें