पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन विभाग की पांवटा टीम ने अवैध खनन की शिकायत मिलने पर पांवटा के संवेदनशील क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध खनन करते तीन वाहन पकड़े। इनके संचालकों से 50 हजार जुर्माना राशि वसूली गई है। तीनों वाहन अवैध पत्थर समेत वन विभाग रेंज कार्यालय में लाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि वन विभाग के उच्चाधिकारियों को कुछ क्षेत्रों में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद बीओ सुमंत के नेतृत्व में वनरक्षक संदीप और वनकर्मी कीर्तन ने भूपपुर और रामपुर वैली वनक्षेत्र में अवैध खनन स्थलों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो वाहन अवैध खनन करते पकड़े गए। वहीं, वनरक्षक मुद्दसिर, रतन, अनिल, रणबीर और वनकर्मी हरिचंद की टीम ने खारा वन क्षेत्र में कार्रवाई की। वन विभागीय टीम ने यहां अवैध खनन करते एक वाहन पकड़ा। दोनों वन विभागीय टीमों ने कार्रवाई करते हुए तीन वाहन जब्त कर उनके संचालकों से 50 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूली है।
डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने पुष्टि की है। डीएफओ ने कहा कि तीनों वाहन अवैध पत्थर समेत जब्त करके वन विभाग रेंज कार्यालय में लाए गए हैं। वाहनों के संचालकों से 50000 जुर्माना राशि वसूली गई है।