नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन के समीपवर्ती जोगनवाली में 25 साल के एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार शाजिन कुमार (25) जोगनीवाला में अपने घर के दरवाजे के चौखट पर फंदा लगा लिया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवक मूल रूप से नारायणगढ़ (हरियाणा) का रहने वाला है, लेकिन पिछले कई सालों से यहीं रह रहा था। जोगनीवाला में परिवार ने अपना घर बनाया था। लेकिन परिवार नाहन में ही रह रहा था। मंगलवार को फैक्ट्री से एक बजे छुट्टी करने के बाद वह नाहन आया और उसके बाद जोगनीवाला चला गया। एएसपी बवीता राणा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।