फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आरसीएचसीए विकासनगर, भूपपुर और पीपलीवाला की टीम ने जीते क्रिकेट मैच

विज्ञापन
नगर परिषद खेल मैदान में आयोजित वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता में पीपलीवाला व किल्लोड के मध्य
विज्ञापन
...
विज्ञापन

(सिटी स्पोर्ट्स)


आयुष ने शानदार 95, आलोकित ने 55 और आयुषमान ने 48 रनों की पारी खेली
बेहतर प्रदर्शन करने पर आयुष रजत, आलोकित और अक्कू मैन ऑफ द मैच रहे
नगर परिषद मैदान में चल रही है वीर शिवाजी उत्तर भारत क्रिकेट प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। नगर परिषद खेल मैदान में 30वीं वीर शिवाजी उत्तर भारत क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता में आरसीएचसीए विकासनगर, भूपपुर व पीपलीवाला टीमों ने क्रिकेट मैच जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
विकासनगर की तरफ से आयुष रजत ने शानदार 95 तथा रजत आयुषमान ने 48 रनों की पारी खेली। शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करने पर आयुष रजत, आलोकित व अक्कू मैन ऑफ द मैच रहे। शिवाजी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब पांवटा साहिस्के अध्यक्ष मधुकर डोगरी ने बताया कि आरसीएचसीए विकासनगर और बार एसोसिएशन विकासनगर के बीच मैच हुआ। टॉस जीत कर आरसीएचसीए विकासनगर ने 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 198 रनों का स्कोर बनाया।
विज्ञापन

इसमें प्रारंभिक बल्लेबाज आयुष रजत ने केवल 54 गेंदों में 6 छक्के और 5 चौके की मदद से ताबड़तोड़ 95 रन बनाए, वहीं रजत आयुषमान ने नाबाद 48 और उदित ने नाबाद 31 रनों की पारी खेली। आरिश ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बार एसोसिएशन विकासनगर की पूरी टीम 133 रनों पर ही सिमट गई। श्रवण ने 35 और मोहम्मद आदिल ने 24 रनों की पारी खेली। कृष, अयान ने दो-दो तथा फरहान, रजत, अमनदीप व मनीष ने एक-एक विकेट चटकाया। आरसीएचसीए विकासनगर की टीम ने 65 रनों के अंतर से मैच जीत कर स्पर्धा के अगले चरण में प्रवेश प्राप्त कर लिया है।
वहीं, धारटीधार और भूपपुर टीम के बीच हुए मैच में धारटीधार टीम ने टॉस जीत कर पहले खेलते हुए 20 ओवर में 110 रनों का स्कोर किया। आर्यन ने 23 और योगेश ने 16 व अमित ने 15 रनों की पारी खेली। हेमंत ने 4, अरुण ने 3, दीपक ने दो और मुकेश ने एक विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए भूपपुर की टीम ने 13 ओवर में ही 6 विकेट के नुकसान पर 111रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। आलोकित ने शानदार 55 रनों की पारी खेली।
दानिश और विकास ने दो-दो तथा योगेश ने एक विकेट लिया। भूपपुर टीम ने चार विकेट से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश प्राप्त किया। तीसरा मैच किल्लौड़ व पीपलीवाला के बीच हुआ। किल्लौड़ ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 96 रनों का स्कोर किया। विक्रम ने 22, यशपाल ने 14 रन बनाए। अक्कू ने 4, गोगी ने 3 तथा आसिफ व मिथु ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

जवाब में पीपलीवाला टीम ने 14 ओवर में ही पांच विकेट के नुकसान पर 97 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच रहे अक्कू ने 38 रन और गोगी ने 14 रन बनाए। मनोज ने दो, विक्रम, लाल सिंह और अनिल ने एक-एक विकेट लिया।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें