फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तारुवाला में स्वास्थ्य शिविर में 65 लोगों की जांच

विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक संगठन पावटा साहिब- शिलाई इकाई के माध्यम से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मर
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब ने लगाया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। रविवार को पांवटा साहिब के ज्ञान चंद गोयल धर्मार्थ तारुवाला में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्र इकाई के सौजन्य से आयोजित शिविर में 65 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। इस दौरान मुफ्त टेस्ट के साथ-साथ मरीजों को दवाइयां वितरित की गईं।
भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब एवं शिलाई क्षेत्र की तरफ से डॉ. एसपी खेड़ा संरक्षक, अध्यक्ष करनैल सिंह, उपाध्यक्ष हरिंद्र सिंह, कैप्टन पीसी भंडारी व नरेंद्र ठूंडू ने बताया कि वर्षों से सैनिकों और सैन्य आश्रित तथा सामाजिक सरोकार के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

संगठन हमेशा समाज हित, वीर नारियों तथा सैनिक कल्याण के कार्यों को तवज्जो देता है, किंतु समय के हिसाब से इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए सामाजिक हित के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में संगठन ने रविवार को पांवटा साहिब के ज्ञान चंद गोयल धर्मार्थ तारुवाला में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसमें विभिन्न चिकित्सालयों जैसे अल्केमिस्ट हॉस्पिटल व पारस हॉस्पिटल चंडीगढ़ से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पहुंची है।
संगठन के संरक्षक डॉक्टर खेड़ा ने बताया कि शिविर में डॉ. मंजूनाथ निशानी कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक्स, डॉ. मनुज कौशिश कंसल्टेंट जनरल मेडिसिन, डॉ. रोमा शर्मा कंसल्टेंट गायनेकोलॉजी चिकित्सक शामिल रहे। शिविर के दौरान कुल 65 मरीजों की जांच की गई। चिकित्सकों की टीम शामिल रही एवं संबंधित जांच भी फ्री में की गई।
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब एवं शिलाई क्षेत्र की तरफ से डॉ. एसपी खेड़ा संरक्षक, अध्यक्ष करनैल सिंह, उपाध्यक्ष हरिंदर सिंह, पीसी भंडारी, हाकम सिंह, नारायण बिरसांटा, वीरेंद्र सिंह, इंदर सिंह चौहान, चमेल सिंह, सुखविंदर सिंह, दलजिंदर सिंह व चतर सिंह के अलावा कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें