एसडीएम कार्यालय राजगढ़ में 20 अगस्त को होंगे साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन। राजगढ़ बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के तहत 10 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 19 पद सहायिकाओं के भरे जाएंगे। इन पदों की भर्ती के लिए 20 अगस्त को एसडीएम कार्यालय राजगढ़ में साक्षात्कार लिए जाएंगे। पात्र प्रार्थी 12 अगस्त तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय राजगढ़ में जमा करवा सकते हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी राजगढ़ पवन कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र धार पुजैरा, बखोग, कड़ोली, घोटाड़ी, लाना मियूं, उलख कतोगा, नाणू बगोडिय़ा, सैर मनोन और राजगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात व वार्ड नंबर 4 आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं के 10 रिक्त पद भरे जाने हैं।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र दूण देरियां, बगड़ पनौटी, बड़ू साहब-एक, बखौटा, जेलग, पडिय़ा, कोट डांगर, डिब्बर, कोटला, रिटब पाल, कुडिय़ा कडग़, लाना मछैर, छोग, झांगन, भुज्जल, घोटाड़ी, कोठिया, करगाणु, सैर मनोन आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिकाओं के 19 पद भरे जाएंंगे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए प्रार्थी की शैक्षिक योग्यता दस जमा दो या समकक्ष, आयु 18 से 35 वर्ष, परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदक उसी आंगनबाड़ी केंद्र की निवासी होनी चाहिए और संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में उसका नाम दर्ज होना चाहिए। उन्होंने बताया कि कि चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 10 हजार रुपये और सहायिका को 5,500 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी राजगढ़ के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष नंबर 01799-220542 पर संपर्क किया जा सकता है।