फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्रश्नोत्तरी में वंशिका और भाषण में आशिमा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज ददाहू में ऊर्जा संरक्षण पर हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में ऊर्जा क्लब के विद्यार्थियों ने स्थानीय 33/11 केवी सब स्टेशन का दौरा कर ऊर्जा संरक्षण की जानकारी हासिल की। सब स्टेशन के कर्मचारी प्रवीण ठाकुर ने विद्यार्थियों को बिजली उत्पादन और संरक्षण की प्रक्रियाओं तथा इनमें उपयोग होने वाले उपकरणों को लेकर जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने ददाहू बाजार और बस अड्डे सहित आसपास के लोगों को बिजली बचत के उपायों के प्रति जागरूक किया। बिजली बचाने के इश्तिहार भी बांटे गए।
विज्ञापन

इससे पूर्व ऊर्जा संरक्षण पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वंशिका ने प्रथम, आशिमा, मंजू, शुभम ने द्वितीय तथा साक्षी, तमन्ना और शालू ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण में आशिमा प्रथम, प्रगति द्वितीय और शुभम शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। क्लब के संयोजक प्रो. दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके संरक्षण पर बल दिया। प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने विजेता विद्यार्थियों और उनके जागरूकता अभियान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें