संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन। चौगान मैदान में चल रहे वामन द्वादशी मेले में रविवार को खरीदारी के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। मेले का सोमवार को समापन होना है। ऐसे में छुट्टी के दिन लोगों ने बड़ी संख्या में चौगान मैदान पहुंचकर कपड़ों, लेडीज सामान, खिलौनों और घरेलू जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं की जमकर खरीदारी की।
मेले में एक दिन शेष रहने के चलते रविवार को दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी रही। लोगों ने अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार विभिन्न सामान खरीदा। खासकर कपड़ों, महिलाओं के उपयोग के सामान, खिलौनों और घर-गृहस्थी से जुड़े उत्पादों की दुकानों पर दिनभर भीड़ नजर आई।
गौरतलब है कि सितंबर की शुरुआत में चौगान मैदान में पहले स्टेपको सिरमौर उत्सव का आयोजन किया गया। इसके तुरंत बाद वामन द्वादशी मेले का आयोजन हुआ। मेले के दौरान आयोजित सांस्कृतिक संध्याओं का भी लोगों ने जमकर आनंद उठाया। अब सोमवार को मेले के समापन के साथ चौगान मैदान में चल रही यह रौनक समाप्त हो जाएगी।