फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रोटरी क्लब करवाएगा सर्जिकल कैंसर वैक्सीनेशन ड्राइव का आयोजन

विज्ञापन
सत्र  2027-28  के लिए  रोटरी क्लब पाँवटा के अध्यक्ष चुने गए  कंवलजीत सिंह चड्ढा । स्रोत: क्लब
विज्ञापन
16 जनवरी को जेसी जुनेजा अस्पताल में 700 लड़कियों को लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन

वर्ष 2027-28 के लिए कंवलजीत सिंह चड्ढा को रोटरी क्लब अध्यक्ष चुना गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रोटरी क्लब पांवटा साहिब के माध्यम से मेगा सर्जिकल कैंसर वैक्सीनेशन ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। 16 जनवरी को जेसी जुनेजा अस्पताल में 700 लड़कियों को वैक्सीन लगेगी। वहीं, वर्ष 2026-27 के लिए यशपाल धीमान को रोटरी के अध्यक्ष होंगे। जबकि, सत्र 2027-28 के कंवलजीत सिंह चड्ढा रोटरी क्लब का अध्यक्ष चुन लिया गया है।

रोटरी क्लब पांवटा साहिब की बैठक नववर्ष के मौके पर एक निजी होटल में हुई जिसकी अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष अंशुल गोयल ने की। बैठक में पिछले बैठक की कार्यवाही के बारे में महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता ने सभी सदस्यों को जानकारी दी। बैठक में शहर के मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में पूर्व अध्यक्षों ने प्रस्ताव रखा, जिसमें सर्वसम्मति से सत्र 2027-28 के लिए कंवलजीत सिंह चड्ढा को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2026-27 के लिए यशपाल धीमान को रोटरी का अध्यक्ष चुना गया है जो इसी वर्ष जुलाई में अपना कार्यभार संभालेंगे। बैठक में फैसला लिया गया कि जेसी जुनेजा अस्पताल सूरजपुर में मेगा सर्जिकल कैंसर वैक्सीनेशन ड्राइव अंडर प्रोजेक्ट-3080 के तहत 700 लड़कियों को रोटरी के माध्यम से वैक्सीन 16 जनवरी 2026 को बजे सुबह 9 बजे से लगाई जाएगी। रोटरी क्लब पांवटा इकाई इस दौरान भोजन व लड़कियों को लाने की व्यवस्था कर रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर अध्यक्ष रोटरी क्लब पांवटा अंशुल गोयल, महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता, डॉ. परवेश सबलोक राखी डांग, सुनीता शर्मा, कविता गर्ग, डॉ. परवेश सबलोक, राहुल गर्ग, किशोर आनंद, अभिनव बंसल और रचित अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें