फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: उत्तर प्रदेशीय कल्याण सभा ने धर्म परिवर्तन मामलों को लेकर जताई चिंता

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कल्याण सभा पांवटा इकाई  की बैठक में चर्चा करते पदाधिकारी व सदस्य l स्त्रोत : सभ
विज्ञापन
मार्च माह में होने वाले होली मिलन कार्यक्रम को लेकर रुपरेखा की गई तैयार
विज्ञापन

देवीनगर शांति कॉलोनी में पांवटा इकाई की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उत्तर प्रदेशीय कल्याण सभा पांवटा साहिब की बैठक में लालच देकर धर्म परिवर्तन के बढ़ते मामलों पर चिंता प्रकट की है। बैठक में मार्च माह में होने वाले होली मिलन कार्यक्रम को लेकर भी रूप रेखा तैयार की गई।

देवीनगर शांति कॉलोनी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पांवटा इकाई के अध्यक्ष पदम प्रकाश गर्ग ने की। उन्होंनेे कहा कि पांवटा साहिब क्षेत्र में भी धर्म परिवर्तन की सूचनाएं मिलती रहीं हैं। इसमें किसी प्रकार का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन

खास कर निर्धन वर्ग और परिवारों को ऐसा लालच दिया जाता रहा है। इसलिए संगठन ने फैसला लिया है कि ऐसे परिवारों की सहायता की जाए। अभी तक ऐसे पांच परिवारों की मदद संगठन के माध्यम से की जा चुकी है। बैठक में होली मेले पर होने वाले मिलन कार्यक्रम के आयोजन को लेकर रुपरेखा तैयार की गई। इस वर्ष भी आयोजन धूमधाम से किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नत्थीमल वर्मा, उपाध्यक्ष कामेश्वर चौहान, देवेंद्र सिंह चौबे, नवीन शर्मा, पहल सिंह, गजेंद्र सिंह, राज किशोर त्यागी, दीनदयाल, राजेश शर्मा, पीएन गुप्ता, संरक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा, महिला विंग की प्रभारी शिवानी वर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें