फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शास्त्री वर्ग के मामलों के शीघ्र निपटारे का आग्रह

विज्ञापन
उपनिदेशक प्रारंभिक  शिक्षा सिरमौर राजीव ठाकुर को ज्ञापन सौंपते राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद के स
विज्ञापन
राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद ने अधिकारियों से उठाईं मांगें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद जिला सिरमौर के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर संस्कृत शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने उप शिक्षा निदेशक उच्च डॉ. मदन लाल और उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक राजीव ठाकुर से भेंट कर संस्कृत सप्ताह के आयोजन और शास्त्री वर्ग के लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे का आग्रह किया।
प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से कहा कि 25 से 31 अगस्त तक होने वाले संस्कृत सप्ताह को जिला के प्रत्येक विद्यालय में मनाया जाए। परिषद ने कहा कि संस्कृत केवल एक विषय नहीं, बल्कि देश की प्राचीन ज्ञान परंपरा, संस्कृति, साहित्य, दर्शन और संस्कारों से जुड़ी भाषा है। विद्यालयों में संस्कृत सप्ताह के आयोजन से विद्यार्थियों में भाषा के प्रति रुचि, गौरव और सम्मान की भावना विकसित की जा सकती है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने जिले में कार्यरत शास्त्री वर्ग से संबंधित न्यायालय और विभागीय स्तर पर लंबित प्रकरणों को भी अधिकारियों के समक्ष उठाया। परिषद ने आग्रह किया कि लंबे समय से लंबित मामलों में नियमानुसार विभागीय कार्रवाई कर शीघ्र निपटारा किया जाए, ताकि संबंधित कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद जिला सिरमौर के अध्यक्ष आचार्य देवेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष धनबीर शास्त्री, सलाहकार आचार्य राधेश्याम, अमित शास्त्री तथा पच्छाद ब्लॉक संस्कृत परिषद के अध्यक्ष अमित शास्त्री सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें