- बोर्ड के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने की अपील, बिजली बिल और भुगतान संबंधी संदेश समय पर प्राप्त करने के लिए रिकॉर्ड अपडेट कराने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के उपमंडल-1, नाहन के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने नाहन शहर के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपने बिजली कनेक्शन के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर को शीघ्र अपडेट कराने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि मोबाइल नंबर अपडेट होने से उपभोक्ताओं को बिजली बिल, भुगतान संबंधी रिमाइंडर तथा विभाग की अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर प्राप्त होती रहेंगी। इससे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकेगा और विभाग एवं उपभोक्ताओं के बीच बेहतर संवाद बना रहेगा।
उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि जिनका मोबाइल नंबर बदला गया है या अब तक रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है, वे जल्द से जल्द रानीताल स्थित विद्युत उपमंडल-1, नाहन के सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचकर अपने संपर्क विवरण अपडेट करवाएं।
उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं का सहयोग विभाग के लिए महत्वपूर्ण है, ताकि बिजली सेवाओं से जुड़ी सूचनाएं बिना किसी बाधा के समय पर उपलब्ध कराई जा सकें।