फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महक शर्मा ने 522 अंक हासिल कर उत्तीर्ण की नीट परीक्षा

विज्ञापन
महक शर्मा।
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद उपमंडल के अंतर्गत आने वाली लाल टिक्कर पंचायत के कथेर मलोटी गांव की महक शर्मा ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। महक शर्मा ने 720 में से 522 अंक अर्जित किए हैं। इससे पूर्व महक शर्मा की दो अन्य बहनों ने भी नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसमें वैशाली शर्मा ने 2025 में और बड़ी बहन अवंतिका शर्मा ने 2021 में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जो कि अब मेडिकल कॉलेज नाहन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि इनके पिता सुरेश शर्मा बसाहां स्कूल में कार्यवाहक प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। जबकि माता वर्षा शर्मा गृहिणी हैं। पिता सुरेश शर्मा व माता वर्षा शर्मा ने तीनों बेटियों की सफलता पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने बताया कि तीनों बेटियों का सपना बड़े होकर डॉक्टर बनने का था।-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें