फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा साहिब में होगी अंडर-14 राष्ट्रीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता : रोहित ठाकुर

विज्ञापन
अंबोया स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में ​शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और पुरस्कार प्राप्त करने वाले 
विज्ञापन
अंबोया में राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र-छात्रा सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुभारंभ पर बोले शिक्षा मंत्री
विज्ञापन


प्रदेशभर के स्कूलों से आए 624 छात्र और 624 छात्राएं प्रतिभागी ले रहे कार्यक्रम में भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

नघेता (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश में अगले वर्ष जनवरी महीने में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें अंडर-14 राष्ट्रीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन गुरु की नगरी पांवटा साहिब में होगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने यह जानकारी सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबोया में राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र-छात्रा सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर दी।

इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश भर के स्कूलों से आए 624 छात्र और 624 छात्राएं प्रतिभागी के रूप में भाग ले रहे हैं। इसमें एकल गायन शास्त्रीय और सुगम संगीत, समूहगान, समूह नृत्य, एकांकी नाटक, डेकलामेशन, वाद्य यंत्र वादन, संस्कृत गीतिका तथा संस्कृत श्लोक उच्चारण समेत 9 विधाओं में भाग लेकर प्रतिभागी अपनी प्रतिभा के माध्यम से विभिन्न जिलों की संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहे हैं। जिला सिरमौर के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो आज देश के लिए खेल रहे हैं। कईं युवक व युवतियां गीत-संगीत के क्षेत्र में जिले के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार गुणवत्ता युक्त शिक्षा सहित खेलकूद और सांस्कृतिक क्षेत्र में विद्यार्थियों को बढ़ावा दे रही है। राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन के लिए सरकार ने 3 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। सरकार ने डाइट मनी को भी 150 से बढ़ाकर 250 कर दिया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सिरमौर जिले में पहला केंद्रीय विद्यालय पांवटा साहिब में खुलने जा रहा है। इसके लिए हरिपुर टोहना में 80 बीघा भूमि का चयन कर लगभग 27 बीघा भूमि को केंद्रीय विद्यालय के नाम कर लिया गया है। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने अंबोया स्कूल के 12वीं कक्षा के 45 और 10वीं कक्षा के 30 मेरिट प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र और छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही लोगों की समस्याओं को भी सुना। इस अवसर पर पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, निदेशक सिविल सप्लाई कार्पोरेशन नसीमा बेगम, भैला पंचायत के मनीष तोमर, जिला परिषद सदस्य आनंद परमार, संयुक्त निदेशक राज्य शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा हिमेंद्र बाली, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर, एसडीएम गुंजीत चीमा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, अवनीत सिंह लांबा, जगी राम शर्मा और राजेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


संवाद

अंबोया स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और पुरस्कार प्राप्त करने वाले 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें