फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: संगड़ाह अस्पताल में शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत

Tue, 20 Oct 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह का भवन। संवाद
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए 60 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा
विज्ञापन

मशीन स्थापित, रेडियोलॉजिस्ट की कमी दूर करने के लिए ददाहू से होगी तैनाती
योगेंद्र कपिला
संगड़ाह (सिरमौर)। संगड़ाह और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अब अल्ट्रासाउंड जांच के लिए 60 किलोमीटर दूर नाहन नहीं जाना पड़ेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संगड़ाह में 23 अक्तूबर से यह सुविधा शुरू करने की तैयारी है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित कर दी गई है।
इससे क्षेत्र की करीब 26 पंचायतों के लोगों, खासकर गर्भवती महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलेगी। अब तक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को जांच के लिए नाहन या अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। इससे उनका समय और पैसा खर्च होता था।
विज्ञापन

अस्पताल में स्थायी रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने ददाहू अस्पताल से सप्ताह में तीन दिन रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की व्यवस्था की है, ताकि मरीजों को नियमित रूप से जांच की सुविधा मिल सके। हरिपुरधार, नौहराधार और रोनहाट सहित आसपास के क्षेत्रों के स्वास्थ्य संस्थानों में भी अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में संगड़ाह में सेवा शुरू होने से इन क्षेत्रों के मरीजों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कक्कड़ ने बताया कि सीएचसी संगड़ाह में मशीन स्थापित कर दी गई है और 23 अक्तूबर से इसका संचालन शुरू किया जाएगा। सुविधा का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विनय कुमार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें