फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा के कांग्रेसी नेता को जिला अध्यक्ष का कारण बताओ नोटिस

Mon, 30 Nov 2015 07:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी ने पांवटा के एक कांग्रेसी नेता द्वारा खुद को पांवटा कांग्रेस शहरी इकाई अध्यक्ष प्रचारित करने पर कड़ा संज्ञान लिया है। सोलंकी ने 10 दिन का अल्टीमेटम देकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उधर, पांवटा के वार्ड-8 निवासी श्याम लाल गर्ग ने कहा कि उन्हें यदि पार्टी से निकाला गया तो वह कम से कम 50 कांग्रेसियों को अपने साथ लेकर जाएंगे। इससे कांग्रेस को बड़ा नुकसान होगा। 
विज्ञापन


विदित रहे कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की ओर से पांवटा शहरी इकाई अध्यक्ष की जिम्मेदारी असगर अली को सौंपी गई है। जिला अध्यक्ष का कहना है कि श्याम लाल गर्ग खुद को शहरी इकाई अध्यक्ष प्रचारित कर रहे हैं जो पार्टी कायदे-कानूनों का उल्लंघन है। उन्हें इस संबंध में 10 दिन के भीतर कारण स्पष्ट करने को कहा गया है अन्यथा उनके खिलाफ पार्टी हाईकमान अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा।

अपने आपको शहरी इकाई अध्यक्ष नहीं बताया : गर्ग
उधर, श्याम लाल गर्ग ने कहा कि वह पांवटा शहरी विकास सेवा समिति के अध्यक्ष हैं। इस कमेटी का गठन स्थानीय विधायक चौधरी किनरेश जंग द्वारा करवाया गया है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कभी भी अपने आपको पांवटा शहरी कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें