फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगड़ाह बीडीसी अध्यक्ष पद पर महिला की होगी ताजपोशी

Sun, 29 Nov 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला में कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रेणुका विस क्षेत्र के मुख्यालय संगड़ाह में बीडीसी अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। बीडीसी के 17 में से 10 वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है। वर्तमान में अध्यक्ष पद कांग्रेस की झोली में है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल अध्यक्ष पद के लिए अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


वर्तमान बीडीसी अध्यक्ष जगदीश चौहान संगड़ाह वार्ड से विजयी उम्मीदवार हैं। 17 वार्डों में से गेहल, बढ़ोल, संागना, दाना घाटो व काटी धीमान वार्ड को अनारक्षित घोषित किया गया है। कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है। जबकि, संगड़ाह विकास खंड की 41 पंचायतों में महिला प्रधानों की संख्या अधिक होने की उम्मीद हैं। हालांकि बीडीसी के सभी 17 वार्डों में रोचक व कांटे की टक्कर के मुकाबले होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
जिला में कांग्रेस के एकमात्र विधायक व सीपीएस विनय कुमार का वार्ड माईना घड़ेल भी बीडीसी में ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस और भाजपा की बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व संगड़ाह पंचायत प्रधान तपेंद्र चौहान ने कहा कि सभी सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीतकर आएंगे।
विज्ञापन

जबकि, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप तोमर ने बताया कि उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को ही चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। दोनों ही दल अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत के दावे कर रहे हैं। लेकिन संगड़ाह बीडीसी अध्यक्ष पद की सरदारी अब महिला को करनी है, क्योंकि बीडीसी के आरक्षण में महिलाओं की संख्या अधिक है। वर्तमान में बीडीसी के 17 वार्डों में से 13 पदों पर कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, जबकि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता दलीप सिंह भीमटा की मौत के बाद से गेहल वार्ड पिछले एक वर्ष से खाली चल रहा है।

ददाहू पंचायत में पहली बार महिला बनेगी प्रधान
क्षेत्र के इतिहास में पहली बार ददाहू पंचायत की सरदारी एक महिला के हाथ में होगी। ददाहू पंचायत को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में महिला उम्मीदवारों की सूची लंबी होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। ददाहू पंचायत में जहां वार्डों की संख्या बढ़ाकर 9 कर दी गई है, वहीं एक वार्ड चुली गांव से जुड़ा हुआ है। जहां अधिकतर ग्रामीण तबका होने के कारण हार व जीत के समीकरण बनते व बिगड़ते हैं। ददाहू पंचायत के चुली वार्ड को सबसे अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें