फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए साइकिल यात्रा पर निकले दो युवा

विज्ञापन
मिशन संभव पर्यावरण बचाओ साइकिल यात्रा के दौरान पांवटा पहुंचे रोटरी क्लब बैंगलुरू के दो रोट्रेक् - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रोटरी क्लब बंगलुरू के दो रोट्रेक्टर्स गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए साइकिल यात्रा पर निकले हैं। मिशन संभव: पर्यावरण बचाओ यात्रा में ग्लोबल वार्मिंग पर्यावरण संरक्षण और साक्षरता के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साइकिल यात्रा 29 राज्यों और तीन केंद्र शासित राज्यों से में करीब 24 हजार किमी दूरी को 200 दिनों में तय करना है।
विज्ञापन

शनिवार को धानुश और हेमंथ के गुरु की नगरी पांवटा पहुंचने पर स्थानीय रोटरी क्लब ने स्वागत किया। रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर हिमांशु भाटिया और रोटरी सखी की अध्यक्ष डॉ. नीना सबलोक डॉ. प्रवेश सबलोक ने कहा कि शिशु मंदिर रोट्रेक्ट क्लब बंगलुरू के दो रोट्रेक्टर्स धानुश एवं हेमंथ शनिवार को गुरु की नगरी पांवटा पहुंचे। इनकी साइकिल यात्रा पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग, बुनियादी साक्षरता के प्रति सबको जागरूक करने के लिए निकली है।
रोटरी क्लब और रोटरी सखी ने दोनों को सम्मानित किया। दोनों साइकिल यात्रियों धानुश और हेमंथ ने कहा कि यात्रा 11 जुलाई को शुरू हुई है। यात्रा के दौरान शैक्षणिक संस्थानों-स्कूलों में ग्लोबल वार्मिंग और साक्षरता का संदेश दे रहे हैं। यात्रा पूरी करने का लक्ष्य प्राप्त होने पर गिनीज बुक में विश्व रिकॉर्ड स्थापित होगा।
विज्ञापन

रोटरी क्लब पांवटा ने संभव मिशन पर्यावरण बचाने की यात्रा का स्वागत करने पर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब पांवटा के उपाध्यक्ष राकेश रहल, रोटरी सखी अध्यक्ष डॉ. नीना, डॉ. हरलीन कौर, नरेंद्र सहोता, अरुण शर्मा, इंदरपाल, सोनिया भाटिया, अन्नया भाटिया, मीनाक्षी रहल, योगिता गोयल और पायल धीमान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें