शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई में एनएच 07 पर गंगटोली के पास पिकअप के करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। गंगटोली के रविंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि बीते शुक्रवार देर रात्रि उसे गंगटोली के पास एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज सुनाई दी।
इसके बाद वह मौके पर गए तो गाड़ी में कमलेश निवासी गंगटोली घायल अवस्था में पाया। गाड़ी से कुछ ही दूरी पर जगपाल घायल अवस्था पड़ा था। उसने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को निजी गाड़ी से शिलाई अस्पताल पहुंचाया। गाड़ी को कमलेश पुत्र चला रहा था, जिसमें दो ही व्यक्ति सवार थे।
उधर, पुलिस ने कमलेश कुमार के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तारी से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने हादसे की पुष्टि की है।