फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर हालत में पांवटा से मेडिकल काॅलेज नाहन रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नेशनल हाईवे चंडीगढ़ -देहरादून पर विश्वकर्मा चौक के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो सगे भाई घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज कुमार (29) और अक्ष कुमार (25) निवासी बद्रीपुर किसी काम से बाइक पर पांवटा साहिब गए थे। विश्वकर्मा चौक के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तुरंत घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया। एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि ट्रक की टक्कर से दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें