पांवटा के क्यारदा में दो किलो 118 ग्राम गांजा के साथ पुलिस की विशेष टीम के हत्थे चढ़े दो आरोपी।
गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
सिरमौर पुलिस डिटेक्शन सेल ने क्यारदा के समीप दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस डिटेक्शन सेल टीम ने गुप्ता सूचना पर क्यारदा के समीप नाका लगाया। इस दौरान दो आरोपियों को 2.118 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। माजरा पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर पुलिस की विशेष गठित टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बाहरी राज्यों के कुछ नशा तस्कर गांजे की खेप समेत सिरमौर में प्रवेश कर सकते हैं। इसके बाद सिरमौर पुलिस डिटेक्शन सेल टीम ने क्यारदा के समीप नाकाबंदी कर दी। तलाशी के दौरान आरोपी सलीम(44) पुत्र स्व. घसीटूदीन निवासी आठन बाग डॉकघर हरबर्टपुर तहसील विकासनगर उत्तराखंड तथा मोहम्मद जहांगीर अंसारी (27) पुत्र मोहम्मद जुउदीन अंसारी निवासी जौंदी डॉकघर बाखे बाजार जिला गया बिहार से 2.118 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
आईपीएस अधिकारी एएसपी अदिति सिंह ने पुष्टि की है। आरोपियों के खिलाफ माजरा पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
संवाद