फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब में पेट्रोल छिड़ककर कार जलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा, तीन आरोपियों की तलाश जारी
विज्ञापन

दो बाइकों पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे पांच नकाबपोश
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब थाना के अंतर्गत कोर्ट रोड पर पेट्रोल छिड़क कर कार में आगजनी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 3-4 मई की दरमियानी रात का है, जब अज्ञात व्यक्तियों ने वार्ड नंबर 08 निवासी रणजीत सिंह पुत्र डॉ. मनमोहन सिंह की कार को आग के हवाले कर दिया था।
पुलिस शिकायत में रणजीत सिंह ने बताया कि रात लगभग दो बजे धुआं और शोर सुनकर नींद खुली। जब गेट की तरफ आए तो देखा कि कार में आग लगी है। पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पीड़ित ने जब घर के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो पता चला कि दो बाइक पर सवार पांच लड़के आए और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज किया गया। साइबर सेल पांवटा साहिब की मदद और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों कमल (21) निवासी भगवान पुर, जगाधरी, (हरियाणा) और निखिल (21) निवासी बुढिया चुंगी, जगाधरी (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त कर लिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अन्य तीन आरोपी कौन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें