फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दो सड़का में ट्रक की चपेट में आया ट्रक चालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-टायर की हवा जांचने के लिए सड़क किनारे खड़ा था मनव्वर, पीछे से आए ट्रक ने मारी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन दो सड़का के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक के टायर की हवा जांच रहे चालक को पीछे से आए अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक मनव्वर की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हादसे के मामले में दूसरे ट्रक चालक साबिर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि आमिर पुत्र सादीन निवासी गांव गढ़ी दौलत, कैराना, जिला शामली, उत्तर प्रदेश ने पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार उसका भाई मनव्वर ट्रक नंबर एचआर 67एफ 2064 चलाता था। 6 अक्तूबर को सुबह करीब 5 बजे वह पांवटा साहिब से पानीपत के लिए रवाना हुआ था। उसके साथ ट्रक नंबर एचआर 67एफ 2243 भी चल रहा था, जिसे साबिर निवासी गांव चकवाली, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि शिकायत में बताया गया कि दो सड़का, नाहन से आगे मनव्वर ने ट्रक सड़क किनारे खाली स्थान पर खड़ा कर टायर की हवा जांचनी शुरू की। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक चालक साबिर ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए मनव्वर को टक्कर मार दी। हादसे में उसे सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घायल को पीजीआई चंडीगढ़ और जीएमसी सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज कर लिया गया है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें